भीलवाड़ा(बीएचएन)। मांडल पुलिस ने धूवाला गांव स्थित बालाजी मंदिर से चोरी गये जेवरात गिरफ्तार दो आरोपितों की निशानदेही से बरामद कर लिये हैं।
मांडल थानाधिकारी रोहिताश्व यादव ने बताया कि गत 22 फरवरी को धूवाला निवासी पुजारी जगदीश शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुजारी जब सुबह 5 बजे मंदिर में पूजा करने पहुंचे, तो वहां हनुमान जी की मूर्ति पर लगा चांदी का मुकुट, हार और कलंगी गायब थे। अज्ञात चोरों ने रात के समय मंदिर का ताला तोडक़र करीब 1 किलो वजन के चांदी के आभूषण पार कर दिए थे। पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस जांच के दौरान धुंवाला गांव के ही शंकर 23 पुत्र लादू दरोगा (23) और सोनू सिंह 22 पुत्र रोशन दरोगा की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की तो उन्होंने चोरी स्वीकार कर ली। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया 1 किलो चांदी का मुकुट, हार और कलंगी बरामद कर ली है।