भीलवाड़ा में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: रिश्वतखोर तहसीलदार पर एसीबी का शिकंजा: दलाल और यूडीसी सहित तीन गिरफ्तार

Update: 2026-03-12 14:29 GMT

भीलवाड़ा/अजमेर |राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पर चलते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने आज एक और बड़ी कार्रवाई की है। भीलवाड़ा जिले की अंटाली तहसील में भ्रष्टाचार का ऐसा खेल चल रहा था, जहाँ ज़मीन की लीज डीड के रजिस्ट्रेशन के बदले खुलेआम 'रेट कार्ड' फिक्स कर दिया गया था।

60,000 की रिश्वत, दराज में 'पाप' की कमाई

एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर अजमेर इंटेलिजेंस यूनिट ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए ई-मित्र संचालक हेमराज खटीक को 60,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह रिश्वत राशि तहसीलदार गणेश कच्छावा और यूडीसी हनुमान कुमार के लिए ली जा रही थी। जैसे ही ई-मित्र संचालक ने परिवादी से नोट लेकर अपनी टेबल की दराज में सरकाए, पहले से मुस्तैद एसीबी की टीम ने उसे दबोच लिया।

एसी की डिमांड और 'प्रति बीघा' कमीशन का खेल

एसीबी महानिदेशक  गोविन्द गुप्ता के अनुसार, भ्रष्टाचार का यह तरीका बेहद चौंकाने वाला था। परिवादी ने जब अपनी फर्म की जमीन (ग्राम जवानपुरा) की लीज डीड रजिस्टर करवानी चाही, तो बिचौलिए बने ई-मित्र संचालक ने सीधे शब्दों में सौदा तय किया,साहब के लिए एक एयर कंडीशनर (AC) की डिमांड ओर 10,000 रुपये प्रति बीघा के हिसाब से नकद कमीशन।

बिना रिश्वत के काम लटकाने की धमकी देकर परिवादी को मजबूर किया जा रहा था, जिसकी शिकायत मिलते ही एसीबी ने जाल बिछाया।

एसीबी अजमेर की पुलिस निरीक्षक कंचन भाटी की टीम ने अंटाली तहसीलदार गणेश कछवां, रजिस्ट्री कार्य से जुड़े यूडीसी हनुमान कुमार और दलाल के रूप में काम कर रहे ई-मित्र संचालक हेमराज खटीक को ट्रैप कर गिरफ्तार किया।

यह रिश्वत एक कंपनी को जमीन लीज पर देने की प्रक्रिया के बदले मांगी गई थी। परिवादी कमलेश से पहले ही 15 हजार रुपए लिए जा चुके थे। शेष 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते समय एसीबी की टीम ने तीनों आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा।

गुरुवार शाम को एसीबी की कार्रवाई शुरू होते ही तहसील परिसर में अफरा-तफरी मच गई। टीम ने मौके पर ही आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया।

अधिकारियों पर गिर सकती है गाज

एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन में फिलहाल तहसीलदार गणेश कच्छावा और अन्य संदिग्धों  से पछताछ की    जा रही है।

Similar News

महा-खुलासा: आस्था के मेले में 'लेडी गैंग' का आतंक: - शरीर के अंदर छिपा रखा था चोरी का सोना, भीलवाड़ा पुलिस ने एक्स-रे से निकाला बाहर

भीलवाड़ा: ANTF की सर्जिकल स्ट्राइक,: 22 किलो अफीम के साथ सूरतगढ़ और बीकानेर के 3 तस्कर गिरफ्तार