मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, गुलाब बाबा की धूणी के पास हुआ हादसा

Update: 2026-03-12 08:29 GMT

भीलवाड़ा/गुलाबपुरा। जिले के गुलाबपुरा थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक रेल हादसा सामने आया है। गुलाब बाबा की धूणी के पास पटरी पार करते समय एक युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवान मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है कि यह हादसा था या आत्महत्या का मामला।

Tags:    

Similar News

राजस्थान में गैस की किल्लत महज अफवाह,: सीएम भजनलाल ने संभाला मोर्चा—कालाबाजारियों पर होगी सख्त कार्रवाई