विवाहिता का शव पेड़ से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

Update: 2026-03-12 08:24 GMT

भीलवाड़ा। रायला थाना क्षेत्र के ईरास गांव में आज उस समय सनसनी फैल गई, जब एक विवाहिता का शव पेड़ से लटका हुआ पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और तुरंत पुलिस को सूचित किया गया।

मौके पर पहुंची रायला थाना पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर अपने कब्जे में लिया। मृतका की पहचान ईरास निवासी काली के रूप में हुई है। पुलिस ने प्रारंभिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हर पहलू से जांच शुरू कर दी है।

Tags:    

Similar News

राजस्थान में गैस की किल्लत महज अफवाह,: सीएम भजनलाल ने संभाला मोर्चा—कालाबाजारियों पर होगी सख्त कार्रवाई