दर्दनाक हादसा: भीलवाड़ा-चित्तौड़गढ़ रेल मार्ग पर ट्रेन से कटकर युवक की मौत, धड़ से अलग हुई गर्दन

Update: 2026-03-30 11:10 GMT


भीलवाड़ा (विनोड वर्मा)। भीलवाड़ा-चित्तौड़गढ़ रेल मार्ग पर चंद्रशेखर आजाद नगर के पास सोमवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। यहाँ ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेन की टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की गर्दन धड़ से पूरी तरह अलग हो गई।

पटरी पर लेट गया था युवक

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चित्तौड़गढ़ की ओर से भीलवाड़ा आ रही ट्रेन के सामने युवक अचानक पटरी पर लेट गया। ट्रेन की रफ्तार तेज होने के कारण चालक को संभलने का मौका नहीं मिला और युवक इंजन की चपेट में आ गया। हादसे के तुरंत बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

कोटड़ी क्षेत्र का निवासी होने की आशंका

घटना की सूचना मिलते ही प्रतापनगर थाने से एएसआई ओमप्रकाश पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को मृतक के पास से एक आधार कार्ड बरामद हुआ है। आधार कार्ड के आधार पर मृतक की पहचान कोटड़ी क्षेत्र के सातोला का खेड़ा निवासी के रूप में की जा रही है।

पुलिस कर रही है मामले की जांच

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है और मृतक के परिजनों को सूचित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हादसा था या युवक ने आत्महत्या के इरादे से यह कदम उठाया। पुलिस हर पहलू से मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा। फोन: 773774145

Similar News