अब रात में भी चप्पे चप्पे पर रहेगी नजर: अंतरिक्ष में भेजा EOS-09 जासूसी सैटेलाइट,इसरो का 101वां मिशन लॉन्च...

Update: 2025-05-18 00:50 GMT
अंतरिक्ष में भेजा EOS-09 जासूसी सैटेलाइट,इसरो का 101वां मिशन लॉन्च...
  • whatsapp icon

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अपना 101वां मिशन ईओएस-09 लॉन्च कर दिया है। यह मिशन शहरी नियोजन और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। परिंदा भी इसकी नजर से बच नहीं पाएगा। यह उपग्रह सभी मौसम यहां तक कि घने बादलों और कम रोशनी में भी पृथ्वी की सतह की हाई रिजाल्यूशन तस्वीरें खींचने में सक्षम होगा। यह सेटेलाइट चौबिसों घंटे अंतरिक्ष से निगहबानी करेगा।

यह उपग्रह रात में करेगा निगरानी

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और पाकिस्तान को उसकी औकात दिखाने के बाद भारत अपनी सरहदों की सुरक्षा और किसी भी नापाक हरकत की हिमाकत रोकने के लिए सतर्क है। इसके लिए इसरो रविवार को ऐसा स्वदेशी ''जासूसी'' उपग्रह लॉन्च कर दिया जो रात में भी अंतरिक्ष से निगरानी करेगा।

हर मौसम में खींचेगा हाई रिजाल्यूशन तस्वीरें

यह उपग्रह सभी मौसम यहां तक कि घने बादलों और कम रोशनी में भी पृथ्वी की सतह की हाई रिजाल्यूशन तस्वीरें खींचने में सक्षम होगा। यह सेटेलाइट चौबिसों घंटे अंतरिक्ष से निगहबानी करेगा। इससे भारत bad की उपग्रह आधारित निगरानी क्षमता बेहद मजबूत होगी। परिंदा भी इसकी नजर से बच नहीं पाएगा


Similar News