लोकसभा में कोहराम: "कल PM के साथ हो सकती थी कोई अनहोनी", स्पीकर का कांग्रेस पर हमले की साजिश का दावा
नई दिल्ली। संसद के इतिहास में बुधवार को एक ऐसी स्थिति पैदा हुई जिसने सुरक्षा और लोकतांत्रिक मर्यादाओं पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने आज सनसनीखेज खुलासा करते हुए कहा कि बुधवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सदन के भीतर 'अप्रत्याशित घटना' (हमला) हो सकती थी, इसी डर से उन्होंने पीएम को सदन में न आने का आग्रह किया और उनकी स्पीच टाल दी।
कांग्रेस पर हमले की प्लानिंग का आरोप
सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि कांग्रेस सांसद लोकसभा में पीएम मोदी पर हमले की योजना बना रहे थे। जब शाम 5 बजे पीएम को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देना था, उससे ठीक पहले विपक्षी महिला सांसदों ने प्रधानमंत्री और सत्ताधारी नेताओं की कुर्सियों को घेर लिया था। इसी खतरे को भांपते हुए पीठासीन अधिकारी संध्या राय ने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी थी।
2004 के बाद पहली बार बिना पीएम के भाषण के प्रस्ताव पास
हंगामे के कारण पीएम मोदी का संबोधन नहीं हो सका और गुरुवार को धन्यवाद प्रस्ताव को शोर-शराबे के बीच ही पास करना पड़ा। साल 2004 के बाद यह पहला मौका है जब प्रधानमंत्री के बिना भाषण के यह प्रस्ताव पारित हुआ है।
स्पीकर की दो-टूक: "पोस्टर लेकर सदन नहीं चलेगा"
स्पीकर ओम बिरला ने विपक्षी सांसदों के व्यवहार पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि जिस तरह महिला सदस्य पीएम की सीट तक पहुंचीं, वह देश ने देखा और यह गरिमा के खिलाफ था। उन्होंने स्पष्ट किया कि पोस्टरबाजी और आसन के पास आकर हंगामा करने पर सदन की कार्यवाही नहीं चलेगी। लगातार हंगामे को देखते हुए लोकसभा शुक्रवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455.
