भीलवाड़ा बीएचएन। खेत पर रखवाली के लिए गये किसान और जिला अस्पताल परिसर में एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। मौत के कारण अभी सामने नहीं आये हैं।
शंभुगढ़ थाने के एएसआई दीपेंद्र सिंह ने बताया कि जगपुरा निवासी दूदाराम 55 पुत्र गोकुल बैरवा बीती रात फसल की रखवाली करने खेत पर गये थे। सुबह, बेटा जब चाय लेकर खेत पर पहुंचा तो दूदाराम वहां अचेतावस्था में पड़े मिले। उन्हें राजकीय अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा दिया।
उधर, एक अन्य घटना जिला अस्पताल परिसर में हुई। जहां पार्क में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया। भीमगंज पुलिस मृतक की पहचान के प्रयास कर रही है।