नगर परिषद में 35 लाख अटका, फंदे पर झूला ठेकेदार

Update: 2026-01-14 10:35 GMT

झालावाड़। नगर परिषद से बकाया भुगतान न मिलने से परेशान ठेकेदार प्रवीण चतुर्वेदी ने सुसाइड कर लिया। बुधवार सुबह शहर के एक होटल में उसका का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को झालावाड़ अस्पताल पहुंचाया। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट ​भी मिला है। परिजनों ने बताया कि प्रवीण लंबे समय से बकाया भुगतान को लेकर मानसिक तनाव में थे।

कोतवाली CI मुकेश ने बताया कि कोटा रोड स्थित एक निजी होटल से सुबह 10 सूचना मिली की रूम सर्विस के लिए रूम में रुका गेस्ट कमरा नहीं खोल रहा है, ना ही आवाज देने पर कोई जवाब मिल रहा है।

कोतवाली पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो कमरा अंदर से बंद था। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। वहां प्रवीण चतुर्वेदी का शव पंखे पर फंदे से लटका ​हुआ मिला। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर झालावाड़ अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया।

ठेकेदार के भाई अमित चतुर्वेदी पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि प्रवीण चतुर्वेदी लंबे समय से नगरपरिषद द्वारा उनके बिल पास नहीं किए जाने को लेकर भारी मानसिक तनाव में थे। करीब 35 लाख रुपए का भुगतान बकाया चल रहा था, इसकी वजह से उनकी आर्थिक स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही थी।

भुगतान नहीं होने के कारण प्रवीण बैंक के लोन और बाजार से उधार ली गई बड़ी रकम के दबाव में थे। वे लगातार नगरपरिषद के चक्कर लगा रहे थे, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल पा रहा था। इसी तनाव और आर्थिक संकट के चलते उन्होंने यह कदम उठाया।

Tags:    

Similar News

महा-खुलासा: आस्था के मेले में 'लेडी गैंग' का आतंक: - शरीर के अंदर छिपा रखा था चोरी का सोना, भीलवाड़ा पुलिस ने एक्स-रे से निकाला बाहर

भीलवाड़ा: ANTF की सर्जिकल स्ट्राइक,: 22 किलो अफीम के साथ सूरतगढ़ और बीकानेर के 3 तस्कर गिरफ्तार