अभिनेता मनोज कुमार नहीं रहे, 87 की उम्र भारत कुमार अलविदा
By : राजकुमार माली
Update: 2025-04-04 04:06 GMT

बॉलीवुड अभिनेता मनोज कुमार का मुंबई में निधन हो गया। 87 साल के मनोज कुमार कुछ समय से बीमार थे और अस्पताल में भर्ती थे। सभी के बीच वे भारत कुमार नाम से मशहूर थे। उनके निधन की सूचना के बाद बॉलीवुड में शोक की लहर छा गई है।
भारत का रहने वाला हूं...
मनोज कुमार की फिल्म पूरब और पश्चिम का एक गीत भारत का रहने वाला हूं आज भी सभी के बीच मशहूर है। इस फिल्म में मनोज कुमार ने भारत किरदार निभाया था। इसी के बाद वे अपने फैंस के बीच भारत कुमार नाम से मशहूर हो गए थे।