प्रदेश सवा करोड़ और भीलवाड़ा जिले में करीब चार लाख सदस्य बनाएगी भाजपा

Update: 2024-09-04 11:27 GMT

भीलवाड़ा। भाजपा के जिला स्तरीय सदस्यता अभियान की आज प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज और महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रक्षा भंडारी ने शुरूआत की है। इस मौके पर लक्ष्मीकांत ने कहा कि प्रदेश में सवा करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। पहले यह लक्ष्य एक करोड़ का था, लेकिन मुख्यमंत्री भजनलाल के निर्देश पर इसे बढाया गया है।

भीलवाड़ा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए लक्ष्मीकांत ने सदस्यता अभियान की व्यापक जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान दो चरणों में चलेगा और तीन तरह से भाजपा के सदस्य बन सकते हैं। जिसमें संपर्क और क्यू आर कोड शामिल है। उन्होंने कहा कि पहला चरण 25 सितंबर तक चलेगा और 25 सितंबर से 1 अक्टूबर तक समीक्षा बैठक होगी और दूसरा 1 से शुरू होकर 15 अक्टूबर तक चलेगा।

इस मौके पर महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष रक्षा भंडारी ने कहा कि प्रदेश के हर मंडल स्तर पर अतिरिक्त सौ महिला सदस्य बनाए जाएंगे, लो प्रदेश में एक लाख 11 हजार होंगे। जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने बताया कि पिछली बार जिले में डेढ लाख सदस्य थे, और इस बार तीन लाख 87 हजार सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य है। इस मौके पर राजकुमार आंचलिया, अविनाश जीनगर, रोशन मेघवंशी और आरती कोगटा, अंकुर बोरदिया मौजूद थे। 

Similar News