राजस्थान हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:रजिस्ट्रार को मेल किया

Update: 2026-02-06 06:28 GMT

जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट (जयपुर और जोधपुर) को आज फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद हाईकोर्ट प्रशासन ने पुलिस को सूचना देकर परिसर खाली करवाया। बम और डॉग स्क्वायड की टीमें मौके पर पहुंची।

रजिस्ट्रार को आज सुबह मेल पर हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। मेल में लिखा था कि हाईकोर्ट परिसर में तीन शक्तिशाली आरडीएक्स बम प्लांट किए गए हैं।

इस धमकी के बाद जयपुर में सुनवाई स्थगित कर दी गई है थी। कोर्ट रूम, जजों और एडवोकेट चैम्बर्स में तलाशी ली गई।

पूरे परिसर की गहन तलाशी के बाद कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिलने पर वकीलों और पक्षकारों के लिए एंट्री खोल दी गई है। इसके बाद जयपुर हाईकोर्ट में सुनवाई फिर से शुरू हो गई है।

पिछले साल भी हाईकोर्ट को 6 बार बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। दिसंबर माह में तो लगातार 5 दिन हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरे मेल आए थे। हालांकि आज तक पुलिस धमकी देने वाले को नहीं पकड़ पाई है। इधर, जोधपुर हाईकोर्ट परिसर में अभी तलाशी अभियान चल रहा है।

Tags:    

Similar News