भीलवाड़ा बीएचएन। शहर की अंबेडकर कॉलोनी में छिपकली गिरी सब्जी खाने के बाद एक दंपती की हालत बिगड़ गई। दंपती को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
अंबेडकर कॉलोनी निवासी छोटूलाल 25 पुत्र श्रवण मेघवंशी ने जिला अस्पताल में बीएचएन को बताया कि बुधवार रात वह ड्यूटी करने के बाद घर लौटा। इसके बाद पत्नी अनिता 22 ने खाना बनाया। दोनों पति-पत्नी ने खाना खाया। खाने के बाद उन्हें सब्जी में छिपकली गिरी होने का पता चला। इसके बाद पति-पत्नी जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हें भर्ती कर लिया गया। दोनों का उपचार किया जा रहा है।