नेपाल बस हादसा: :मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 41,24 भारतीयों के शवों को महाराष्ट्र लाएगा वायुसेना का विशेष विमान

Update: 2024-08-24 02:08 GMT

नेपाल के तनाहुन जिले में सड़क दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 41 हो गई है। महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन ने शुक्रवार को मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मौतों की पुष्टि की। वहीं, इन पर्यटकों में से 24 के शव को नासिक लाने के लिए भारतीय वायु सेना के एक विशेष विमान की व्यवस्था की गई है। महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के कार्यालय ने इस बाबत जानकारी दी है। महाराष्ट्र सीएम कार्यालय ने बताया कि कि इस बारे में एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से वार्ता की।

वार्ता के दौरान, मुख्यमंत्री शिंदे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से स्वदेश वापसी में तेजी लाने का अनुरोध किया। जिसके बाद केंद्र सरकार ने समन्वय के लिए एक विशेष अधिकारी की नियुक्ति की है। बता दें कि सीएम शिंदे नेपाल में चल रहे राहत प्रयासों पर अपडेट रहने के लिए राज्य के राहत और पुनर्वास विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ केंद्रीय अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं।ख्मंत्री कार्यालय के मुताबिक, अमित शाह ने सीएम शिंदे को केंद्र सरकार की ओर से पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के अनुरोध के जवाब में, 24 पर्यटकों के शवों को नासिक लाने के लिए एक विशेष भारतीय वायु सेना के विमान की व्यवस्था की गई है। जानकारी के मुताबिक, मृतक महाराष्ट्र के जलगांव जिले का रहने वाले थे। विमान शनिवार को नासिक पहुंचेगा और फिर शवों को उनके परिवारों को सौंप दिया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक, मृतकों के पार्थिव शरीर को आबूखैरेनी ग्राम परिषद में रखा गया है और उनकी पहचान की जा रही है।


 

Similar News