अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हुआ है। इसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का निधन हो गया है। भाजपा के राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने X पर यह जानकारी दी। हालांकि कुछ देर बाद उन्होंने अपनी पोस्ट डिलीट कर दी। विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक हादसे में पूर्व CM नहीं बच पाए हैं।विमान में 242 पैसेंजर सवार थे। इनमें 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक था। हादसे की जगह से अब तक 100 शव मिलने की खबर है। ज्यादातर शव इतनी बुरी तरह झुलस चुके हैं कि उनकी पहचान करने में बेहद मुश्किल आ रही है। उनकी पहचान DNA टेस्ट के बाद ही संभव होगी। प्लेन जिस बिल्डिंग से टकराया, वहां अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स रहते हैं। जानकारी के मुताबिक 15 डॉक्टर घायल हो गए हैं। एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर AI-171 ने दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरी थी। दोपहर 1:40 बजे यह क्रैश हो गई।जानकारी के मुताबिक विमान एयरपोर्ट की दीवार और एयर कस्टम कार्गो ऑफिस के पास क्रैश हुआ। विमान के गिरते ही पूरे इलाके में धुएं का गुबार दिखाई दिया।हादसे में राजस्थान के यात्री होने की भी संभावना है। अभी तक की मिली जानकारी के अनुसार विमान में राजस्थान के चार यात्री सवार थे। जिनमें दो उदयपुर ग्रामीण और दो उदयपुर के शहर के बताए जा रहे हैं। उदयपुर के दो बच्चे जानकारी के अनुसार दो यात्री उदयपुर जिले के वल्लभनगर तहसील के रहने वाले थे। इनमें रुदेड़ा गांव के वरर्दी चंद्र मेनारिया और रोहिडा गांव के प्रकाश चंद मेनारिया है। इनके अलावा उदयपुर के सहेली नगर निवासी मार्बल व्यवसायी के बेटे शुभ मोदी और बेटी शगुन मोदी भी विमान में सवार थे। दोनों भाई बहन लंदन में पढ़ाई करते हैं।किसी के बचने की संभावना नहीं- अहमदाबाद कमिश्नर एपी ने अहमदाबाद आयुक्त जीएस मलिक के हवाले से बताया, 'ऐसा प्रतीत होता है कि विमान दुर्घटना में कोई भी जीवित नहीं बचा है।' उन्होंने कहा कि चूंकि विमान आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, जहां कार्यालय भी थे, इसलिए 'कुछ स्थानीय लोग भी मारे गए होंगे।' उन्होंने कहा, 'हताहतों की सटीक संख्या का पता लगाया जा रहा है।' बता दें कि, एअर इंडिया का ये विमान अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 240 से अधिक लोग सवार थे।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल अहमदाबाद के सिविल अस्पताल के बाहर चिंतित परिवार के सदस्य इकट्ठा हुए, क्योंकि वे अपने प्रियजनों के बारे में जानकारी लेने के लिए यहां आए थे, जो दुर्भाग्यपूर्ण लंदन जाने वाले एयर इंडिया के विमान में सवार थे. एक व्यक्ति टूट गया और अधिकारियों से उसे अंदर जाने देने की विनती करता है.राहुल गांधी ने विमान हादसे पर जताया दुख कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेताराहुल गांधी ने कहा, "अहमदाबाद एयर इंडिया दुर्घटना दिल दहला देने वाली है. यात्रियों और चालक दल के परिवारों को जो दर्द और चिंता हो रही होगी, वह अकल्पनीय है. इस अविश्वसनीय रूप से कठिन क्षण में मेरी संवेदनाएं उनमें से प्रत्येक के साथ हैं. प्रशासन द्वारा तत्काल बचाव और राहत प्रयास महत्वपूर्ण हैं - हर जीवन मायने रखता है, हर सेकंड मायने रखता है. कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जमीन पर मदद करने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए."