शादी करने से मना किया तो प्रेमिका ने काटा प्रेमी का प्राइवेट पार्ट, नाराज युवक ने उतारा मौत के घाट
पंजाब के लुधियाना में एक सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ है। यहां पुलिस ने एक युवक को उसकी प्रेमिका की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रेमी की पहचान न्यू अमरजीत कॉलोनी जगीरपुर निवासी अमित निषाद के रूप में हुई है। अमित लंबे समय से रेखा नामक एक महिला के साथ रिलेशनशिप में था। रेखा पहले से शादीशुदा थी और उसके दो बच्चे भी थे, लेकिन वह अपने पति से अलग रहती थी। अमित ने शुक्रवार को रेखा की गला दबाकर हत्या कर दी।
रेखा लंबे समय से अमित पर शादी करने का दबाव बना रही थी लेकिन अमित हमेशा उसकी बात को टाल देता था। वह दोनों अक्सर एक दूसरे से होटल में मिलते रहते थे। घटना वाले दिन भी दोनों होटल के कमरे में एक दूसरे से मिलने आए थे। यहां पर दोनों ने पहले शारीरिक संबंध बनाए लेकिन जब रेखा ने उससे शादी करने को कहा तो दोनों के बीच लड़ाई होने लगी। देखते ही देखते लड़ाई इतनी बढ़ गई कि रेखा ने अमित पर हमला कर दिया और उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया।