भीलवाड़ा हलचल न्यूज़। गांधीनगर थाना पुलिस ने शुक्रवार को पांसल चौराहा क्षेत्र स्थित चाय की थड़ी पर दबिश देकर गांजे की 20 पुडिया के साथ होटल संचालक और कर्मचारी को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी पुष्पा कासोटिया ने बताया कि शुक्रवार को चाय की थड़ी पर गांजा बिक्री की मुखबिर से सूचना मिली। इस सूचना पर बलवंत रेगर की चाय की थड़ी पर पुलिस ने छापा मारा। मौके पर तलाशी ली तो गांजे की 20 पुड़िया मिली। इनका वजन करने पर 116 ग्राम पाया गया। पुलिस ने गांजा बरामद कर होटल संचालक बलवंत रेगर और कर्मचारी निर्मल सिंह को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। पुलिस अब गांजा खरीद फरोख्त के संबंध में आरोपितों से पूछताछ कर रही है।