कौशल देवी ने संभाला जहाजपुर पंचायत समिति के प्रधान का कार्यभार,विधायक ने किया डांस
By : राजकुमार माली
Update: 2024-07-09 07:24 GMT
जहाजपुर(हलचल)। जहाजपुर पंचायत समिति के प्रधान पद का कार्यभार आज श्रीमती कौशल देवी शर्मा ने संभाल लिया इस मौके पर भाजपा नेताओं ने जमकर डांस किया और भगवा झंडा लहराये।
पंचायती राज विभाग के उप शासन सचिव संतोष कुमार गोयल द्वारा जारी किए आदेश के बाद मंगलवार को कौशल देवी पुर्व शक्करगढ़ सरपंच एवं भाजपा नेता किशोर शर्मा की पत्नी ने प्रधान पद का कार्यभार संभाल लिया, कोशल देवी वार्ड नंबर 13 से पंचायत समिति की सदस्य है।
उनके कार्यभार संभालने पर विधायक सहित भाजपा नेताओं ने जमकर डांस किया और भगवा झंडे लहराए।