समंदर के बीच धू-धू कर जलने लगा यात्री जहाज, 5 लोगों की मौत

Update: 2025-07-20 18:06 GMT

इंडोनेशिया के तट पर रविवार को बड़ा हादसा हुआ. 280 लोगों से भरी एक जहाज में अचानक आग लग गई. आग लगने के बाद पूरे जहाज में अफरा-तफरी मच गई. लोग जान बचाने के लिए पानी में कूद गए. हादसे में पांच लोगों की मौत की खबर है. हादसे का शिकार हुई जहाज का नाम केएम बार्सिलोना 5 है. हादसे के बाद से राहत और बचाव कार्य जारी है. इंडोनेशियाई फ्लीट कमांड के कमांडर वाइस एडमिरल डेनिह हेंड्राटा ने बताया कि बार्सिलोना 5 जहाज तालौद से उत्तरी सुलावेसी प्रांत की राजधानी मनाडो की ओर जा रहा था,


 

हादसे की हो रही है जांच

एडमिरल हेंड्राटा ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है. नेशनल सर्च एंड रेस्क्यू एजेंसी की ओर से जारी तस्वीरों और वीडियो में यात्री जहाज में आग लगने के बाद समुद्र में कूदते हुए नजर आ रहे हैं और उनमें से अधिकतर ने लाइफ जैकेट पहनी हुई हैं. जहाज में भीषण आग लग गई है और धुएं का काला गुबार निकलता हुआ नजर आ रहा है.

Similar News

भ्रष्टाचार के 'खिलाड़ी' कॉन्स्टेबल पर एफआईआर: 10 हजार की घूस के लिए मोबाइल पर लिखा था 'रेट'