राजस्थान में कोहरा,यलो अलर्ट जारी: शीतलहर से ठिठुरे लोग, कश्मीर-हिमाचल में बर्फबारी का दौर;

Update: 2025-01-19 02:53 GMT

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड ने हाल बेहाल कर दिया है। कोहरा और शीतलहर की वजह से जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को भी उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान समेत अधिकतर राज्यों में रात से ही घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं, मौसम विभाग ने रविवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं हिमाचल के कई जिलों में रविवार को बर्फबारी के आसार हैं।

घना कोहरा रोक रहा रफ्तार

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में रविवार को आकाश में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। सुबह में स्मॉग के साथ-साथ ज्यादातर जगहों पर मध्यम स्तर का कोहरा व कुछ जगहों पर घना कोहरा हो सकता है। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। अगले सप्ताह पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बुधवार व बृहस्पतिवार को हल्की वर्षा हो सकती है।

बर्फबारी से कश्मीर में ठिठुरन बढ़ी

जम्मू कश्मीर में गुलमर्ग समेत घाटी के कई उच्च पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी से तापमान में गिरावट आने के साथ जनजीवन भी अस्त व्यस्त रहा। अनंतनाग-सिंथनटाप-किश्तवाड़ रोड़, बांडीपोरा-गुरेज, कुपवाड़ा-करनाह और पुंछ में मुगल रोड के अलावा कई संपर्क मार्ग यातायात के लिए बंद रहे। मौसम विभाग के अनुसार 20 से 23 जनवरी तक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते मौसम पर बिगड़ेगा। कई इलाकों में बर्फबारी व बारिश हो सकती है। तेज रफ्तार में वाहन नहीं चलाने और पहाड़ी सड़कों पर यात्रा से बचने को कहा गया है।

Similar News