राजस्थान सरकार ने टोल दरों को लेकर लिया बड़ा फैसला, मालवाहक और यात्री वाहनों की घटेगी लागत

Update: 2025-08-25 07:03 GMT

जयपुर । एक्सप्रेसवे टोल दरों में संशोधन जल्द होगा. राजस्थान सरकार ने टोल दरों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. अभी तक राज्य एक्सप्रेसवे पर टोल दरें राज्य राजमार्ग से दोगुनी हैं।

राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे पर यह दर 1.25 गुना तय हैं. अब दरें भारत सरकार की अधिसूचना के अनुरूप होंगी. सड़क उपयोगकर्ताओं को बड़ा राहत लाभ मिलेगा. मालवाहक और यात्री वाहनों की लागत घटेगी। उद्योग और व्यापार को भी नई रफ्तार मिलेगी. कैबिनेट ने नियमों में संशोधन को हरी झंडी दी थी. अब PWD के स्तर पर अधिसूचना का प्रारूप तैयार किया जा रहा है.

Similar News

पीपलूंद की रिंकू की मौत का मामला-: पुलिस ने दर्ज की हत्या की रिपोर्ट, एसडीएम ने की थी मर्ग की जांच