जापान में 'शानशान' ने मचाया हाहाकर, चेतावनी जारी, हवाई-रेल सेवाएं और कारखाने बंद; 100 से अधिक घायल

Update: 2024-08-31 18:01 GMT

टोक्यो। जापान में तूफान शानशान के पूर्व की ओर बढ़ने से शनिवार को कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। तूफान के चलते बड़े क्षेत्र में मूसलाधार बारिश देखी गई। इसके बाद प्रशासन की ओर से तूफान के केंद्र से सैकड़ों किलोमीटर दूर भूस्खलन और बाढ़ की चेतावनी दी गई।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने बताया कि जापान के राष्ट्रीय प्रसारक एनएचके के फुटेज में घरों की छतें आंशिक रूप से झुकी हुई दिखाई दे रही हैं, जबकि देश के दक्षिण-पश्चिम में बाढ़ वाली सड़कों पर कारें काफी दूर तक चल रही हैं। तूफान ने गुरुवार को क्यूशू में दस्तक दी, जिससे रिकॉर्ड स्तर पर बारिश हुई।

Similar News