राज्य सरकार ने 42 तहसीलदारों को RAS में दी पदोन्नति, कार्मिक विभाग ने जारी किए आदेश

Update: 2025-11-08 07:07 GMT

 

जयपुर। राज्य सरकार ने प्रशासनिक ढांचे में बड़ा फेरबदल करते हुए प्रदेश के **42 तहसीलदारों को राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS)** में प्रमोट कर दिया है। कार्मिक विभाग ने गुरुवार रात इन सभी अधिकारियों के प्रमोशन आदेश जारी कर दिए।

सूत्रों के अनुसार, प्रमोट किए गए 42 अधिकारियों में से **36 अफसरों को तुरंत नई पोस्टिंग** दी जाएगी, जबकि **6 अफसरों की पोस्टिंग उनके प्रमोशन वाले पद खाली होने की तारीख से प्रभावी होगी।** इन पदों के खाली होने की तिथियां नवंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच निर्धारित हैं।

कार्मिक विभाग के आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि जिन पदों पर फिलहाल अधिकारी कार्यरत हैं, उनके स्थान खाली होते ही संबंधित तहसीलदारों को RAS कैडर में शामिल कर जॉइनिंग दी जाएगी।

**इन 6 अफसरों की जॉइनिंग पद खाली होने के बाद होगी**

मनीषा बेरवाल, कृष्ण सिंह, शिक्षा पवन, सत्यवीर सिंह, रमेश चंद्र और हेमंत कुमार गोयल के प्रमोशन वाले पद बाद में रिक्त होंगे। ऐसे में इन्हें पद खाली होने की तारीख से RAS पद पर जॉइनिंग दी जाएगी।

**सत्यप्रकाश खत्री को मिलेगा विशेष लाभ**

तहसीलदार से RAS बने **सत्यप्रकाश खत्री** के तीन बच्चे हैं। कार्मिक विभाग के आदेशों के अनुसार उन्हें RAS की जूनियर पे स्केल में पोस्ट खाली होने की तारीख से सैलरी तय कर **तीन काल्पनिक इंक्रीमेंट** दिए जाएंगे। इन इंक्रीमेंट्स का कोई वित्तीय बकाया नहीं मिलेगा।

पहले, 2002 के बाद तीन बच्चों वाले अफसरों को प्रमोशन से वंचित किया जाता था। लेकिन राज्य सरकार के फैसले के बाद 16 मार्च 2023 को कार्मिक विभाग ने इस संबंध में राहत का सर्कुलर जारी किया था, जिसके तहत अब ऐसे अफसर भी पदोन्नति के पात्र हैं।

**अलग-अलग तिथियों से हुई पदोन्नति**

कार्मिक विभाग के अनुसार, 42 तहसीलदारों को अलग-अलग तारीखों से RAS पद पर प्रमोशन मिला है।

**1 अप्रैल से प्रमोशन पाने वाले 19 अधिकारी**

महावीर प्रसाद जैन, सत्य प्रकाश खत्री, गोपी किशन पालीवाल, महिपाल सिंह राजावत, लाला राम यादव, मुकेश कुमार अग्रवाल, दीपक सांखला, धीरज झांझरिया, आशीष कुमार शर्मा, दिनेश आचार्य, शिवन्या गुप्ता, गंभीर सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, प्रवीण रत्नू, सर्वेश्वर निंबार्क, अरविंद कविया, अनिल कुमार गोयल, भागीरथ सिंह लखावत और श्यामसुंदर बेनीवाल।

**1 जून से प्रमोशन पाए 4 अधिकारी**

मदाराम, रामस्वरूप जौहर, विनोद कुमार और अलका श्रीवास्तव।

**1 जुलाई से प्रमोट हुए 3 अधिकारी**

पायल जैन, खुशबू शर्मा और स्वाति।

**1 अगस्त से प्रमोट हुए 3 अधिकारी**

प्रांजल कंवर, प्रीति चौहान और सुमन राठौर।

**1 सितंबर से प्रमोशन पाए 3 अधिकारी**

सोनिका यादव, शीला कंवर और सुरेंद्र सिंह चौधरी।

**1 अक्टूबर से प्रमोशन पाए अधिकारी**

अजीत कुमार बुंदेला, बाबूराम और जगदीश प्रसाद।

**1 नवंबर से प्रमोशन**

दिनेश कुमार शर्मा।

**1 दिसंबर से प्रमोशन**

मनीषा बेरवाल।

**1 जनवरी 2026 से प्रमोशन**

कृष्ण सिंह और शिक्षा पवन।

**1 फरवरी 2026 से RAS में प्रमोशन पाने वाले अधिकारी**

सत्यवीर सिंह, रमेश चंद्र बढ़ेरा और हेमेंद्र कुमार गोयल।

राज्य सरकार के इस आदेश को प्रशासनिक सेवा में बड़ी पदोन्नति लहर माना जा रहा है। लंबे समय से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे तहसीलदारों के लिए यह आदेश राहत और सम्मान दोनों लेकर आया है।


 

Similar News