देशभर में होली की धूम,: रंगबिरंगी...गुलाल से रंगा देश; राष्ट्रपति-पीएम ने देशवासियों को दी बधाई

Update: 2025-03-14 03:14 GMT

 आज पूरे देश में रंगों का त्योहार होली पूरे उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई हस्तियों ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं।\

अयोध्या में होली के मौके पर रामलला ने धनुष की जगह सोने की पिचकारी धारण की।



 अयोध्या में होली के मौके पर रामलला ने धनुष की जगह सोने की पिचकारी धारण की।





  मथुरा में 80 हजार से ज्यादा लोग बांके-बिहारी की जय का उद्घोष करते हैं। तभी संजू पंडा होलिका की धधकती आग के बीच से दौड़ता हुआ गुजरता है। बीच में अग्नि देवता को प्रणाम करता है, फिर कुछ सेकेंड में ही जलती होलिका को पार कर जाता है। उफ तक नहीं करता, शरीर बिल्कुल झुलसता नहीं है।




राष्ट्रपति ने देशवासियों को दी होली की बधाई



 


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को होली की बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा कि रंगों के त्योहार होली के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। हर्षोल्लास का यह त्योहार एकता, प्रेम और सद्भाव का संदेश देता है। यह त्योहार भारत की अनमोल सांस्कृतिक विरासत का भी प्रतीक है। इस पावन अवसर पर आइए हम सब मिलकर मां भारती की सभी संतानों के जीवन में निरंतर प्रगति, समृद्धि और खुशियों के रंग भरने का संकल्प लें।



 महाकाल मंदिर में आज सबसे पहले भस्मारती में रंगों के त्योहार की शुरुआत हुई। बाबा महाकाल को एक किलो हर्बल गुलाल चढ़ाई गई। इस बार भक्तों को गुलाल या अन्य रंग लाने पर रोक लगाई गई थी।




 


ओडिशा में सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने दी होली की शुभकामनाएं

रंगों के त्योहार होली के अवसर पर ओडिशा में पुरी समुद्र तट पर मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने रेत की कलाकृति बनाकर लोगों को बधाई दी।



महाराष्ट्र के नागपुर में भी बिखरे होली के चटख रंग


 



रंगों के त्योहार होली से जुड़ी धार्मिक मान्यता के अनुसार विभिन्न देवताओं को प्रसन्न करने और अपने जीवन में सुख, समृद्धि, सफलता और शांति लाने के लिए विशेष रंग की गुलाल अर्पित करना शुभ माना जाता है। प्रत्येक देवता से जुड़ा एक विशिष्ट रंग होता है, जो उनके प्रभाव और कृपा को बढ़ाने में सहायक होता है। यदि सही देवता को उचित रंग की गुलाल अर्पित की जाए, तो जीवन की कई समस्याओं का समाधान हो सकता है। महाराष्ट्र के नागपुर में भी युवती को गुलाल से सराबोर देखा गया।

Tags:    

Similar News