सातवें चरण में 3 बजे तक 49.68% मतदान; झारखंड में रफ्तार सबसे तेज तो बिहार सबसे सुस्त

Update: 2024-06-01 09:14 GMT
सातवें चरण में 3 बजे तक 49.68% मतदान; झारखंड में रफ्तार सबसे तेज तो बिहार सबसे सुस्त
  • whatsapp icon

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के सातवें यानी आखिरी चरण में सात राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की कुल 57 लोकसभा सीटों पर आज मतदान किया जा रहा है। चार जून को मतणना होगी। इस चरण में बिहार, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में वोटिंग होगी। इस चरण के मतदान के साथ ही 19 अप्रैल से शुरू हुए चुनाव के सभी चरणों का मतदान संपन्न हो जाएगा।

 दोपहर एक बजे तक 40.09 फीसदी वोटिंग

 राज्यवार मतदान प्रतिशत

यूपी 39.31

ओडिशा 37.64

चंडीगढ़ 40.14

झारखंड 46.80

पंजाब 37.80

पश्चिम बंगाल 45.07

बिहार 35.65

हिमाचल प्रदेश 48.६३

टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प, एक व्यक्ति गंभीर

Lok Sabha Chunav 2024 voting LIVE: पश्चिम बंगाल के जयनगर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत कैनिंग में टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प में पथराव में एक व्यक्ति के सिर पर गंभीर चोट आई है। उन्हें इलाज के लिए कोलकाता के मेडिका सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में रेफर किया गया है।

सुबह 11 बजे तक किस राज्य में कितने फीसदी मतदान?

राज्य 9 बजे तक मतदान % 11 बजे तक मतदान %

बिहार 10.५८   24.25

चडीगढ़ 11.64  25.03

हिमाचल 14.३८  31.92

झारखंड 12.15  29.55

ओडिशा 7.69 22.46

पंजाब 9.६४  23.91

उत्तर प्रदेश 12.९४  28.02

पश्चिम बंगाल 12.६३  28.10

 काशी के ​परिणाम विजय के नए रिकॉर्ड बनाएंगे: शिवराज

 : जबलपुर (मध्य प्रदेश)। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और विदिशा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार शिवराज सिंह चौहान ने कहा, मोदी जी के नेतृत्व में ही हम पूरे देश में जीत रहे हैं। काशी के परिणाम विजय के नए रिकॉर्ड बनाएंगे। भाजपा इस बार विजय के नए रिकॉर्ड स्थापित करेगी। मप्र में भी हम सभी 29 सीटें बड़े अंतर से जीतने वाले हैं।

Tags:    

Similar News