वक्फ संशोधन बिल, अस्तित्व में आया नया कानून राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी
By : राजकुमार माली
Update: 2025-04-05 18:27 GMT

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वक्फ (संशोधन) विधेयक को मंजूरी दे दी है, इसी के साथ वक्फ संशोधन बिल अब कानून बन गया है। इससे पहले लोकसभा और राज्यसभा से वक्फ (संशोधन) विधेयक गरमागरम बहस के बाद पारित कर दिया था। वहीं, नए कानून को कांग्रेस, एआईएमआईएम और आम आदमी पार्टी (आप) ने अलग-अलग याचिकाओं के साथ सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।