रेप के मामले में सहयोगी महिला गिरफ्तार, टॉपटेन में थी शामिल
By : bhilwara halchal
Update: 2024-06-29 14:47 GMT
भीलवाड़ा बीएचएन। रायपुर पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला रेप केस में सहयोगी थी।
थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले साल थाने में रेप का एक केस 194/२०२३ दर्ज हुआ था। इस मामले में भीमगढ़, राशमी निवासी सोसर पत्नी नारूलाल कालबेलिया सहयोगी थी। यह महिला घटना के बाद से फरार और थाने की टॉपटेन अपराधियों की सूचि में शामिल थी। पुलिस ने सोसर को गिरफ्तार कर लिया।