अमर शहीद सन्त कंवरराम साहिब के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर दीप दान किया*
भीलवाड़ा- भारतीय सिंधु सभा द्वारा संत कंवरराम साहब के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर दीप दान किया ।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सभा के नगर प्रवक्ता किशोर लखवानी ने बताया कि सर्व प्रथम संभाग प्रभारी वीरूमल पुरसानी, हीरालाल गुरनानी, कैलाश कृपलानी, परमानंद गुरनानी ने दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण किया।
कार्यक्रम मे ओमप्रकाश गुलाबानी ने उनकी जीवनी के बारे मे बताया कि उन्होंने पूरे जीवन मे मिले दान को सदैव गरीब कल्याण मे लगाया। हर वर्ष 13 अप्रेल को सन्त का जन्म दिवस देश विदेश मे मनाया जाता है। किशोर कृपलानी ने उनके द्वारा गाए गए प्रसिद्ध भजन "नाले अलख जे" गाकर मंत्रमुग्ध किया। बाद में उनके भजन पर नृत्य किया। परमानंद गुरनानी का विशेष सहयोग रहा।
संचालन ओमप्रकाश गुलाबानी ने किया।
इस अवसर पर टेउराम भगत पुरषोत्तम परियानी, बलराम किश्नानी, राजेश माखीजा, नाका रामसिंगानी, सुरेश लोंगवानी, कमल वैष्नानी, गोपाल लोंगवानी, चंद्र तुलसानी, कमल लधानी, दिलिप टिकियानि आदि उपस्थित थे