बिहार के युवक की अचानक तबीयत बिगडऩे के बाद मौत
By : bhilwara halchal
Update: 2024-07-01 11:13 GMT
भीलवाड़ा बीएचएन। बिहारी युवक की स्वरुपगंज में अचानक तबीयत बिगडऩे के बाद मौत हो गई।
एमजीएच चौकी सूत्रों के अनुसार, बिहार के रेओडा समस्तीराम निवासी झूंटीराम 40 पुत्र सुखलाल राम गोटियाही की स्वरुपगंज स्थित श्रीश्याम एग्रो कंपनी के बाहर अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। हमीरगढ़ पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।