दाधीच महिला प्रकोष्ठ के कार्यकारिणी का हुआ गठन

Update: 2024-08-12 13:09 GMT

गुलाबपुरा। अखिल भारतवर्षीय दाधीच दाहिमा महासभा के महिला प्रकोष्ठ की हुरडा गुलाबपुरा तहसील ब्लाक अध्यक्ष ज्योति तिवाडी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत नवीन कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।

नवीन कार्यकारिणी के मुख्य संरक्षक मंडल में कृष्णा शर्मा, अरुना व्यास, उर्मिला जोशी, शारदा जोशी, लीला दाधीच को रखा गया। मुख्य सलाहकार मंडल में कला त्रिवेदी, मुन्ना देवी जोशी एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष गायत्री शर्मा, उपाध्यक्ष रंजन व्यास, मंत्री गीता देवी शर्मा कवलियास, सुमित्रा शर्मा एवं संगठन मंत्री रेखा देवी शर्मा कवलियांस, रीना जोशी, सांस्कृतिक मंत्री में संजू शर्मा दाधीच, कार्यालय मंत्री में उत्तरा शर्मा, विधि मंत्री में सुनीता दाधीच हुरड़ा को बनाया गया।

महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष ज्योति तिवाडी ने सभी नवीन कार्यकारिणी सदस्यों का स्वागत एवं अभिनंदन किया एवं नवीन कार्यकारिणी सदस्यों का तिलक लगाकर एवं उपरना पहनाकर स्वागत किया। कार्यकारिणी की सदस्यों ने भी अपने उद्बोधन में यह कहा कि समाज में एकता रखकर महिलाओं को आगे आना चाहिए जिससे कि महिलाओं का उत्थान हो एवं समाज में आपसी मेलजोल बढ़कर सामाजिक रूप से आपसी संबंध मजबूत बनाएं जा सके।

आगामी ऊब छट पर लहरिया कार्यक्रम महोत्सव बनाने की रूपरेखा को भी बनाया गया जिसमें सभी सदस्यों ने बढ़ चढ़कर भाग लेने की सहमति प्रदान की एवं सभी सदस्यों ने समाज के हित में कार्य करने हेतु अपना योगदान देने की बात कही। कार्यक्रम में ममता शर्मा, सुनीता दाधीच ,पिंकी शर्मा नीलम तिवारी ,सुमित्रा जोशी सहित सदस्य गण उपस्थित थे। मां दधिमती की आरती के साथ में कार्यक्रम का समापन किया गया।

Similar News