आज शाम तेजाजी चौक पहुंचेगा, रावण का कुनबा, दहन कल

Update: 2024-10-11 10:25 GMT

भीलवाड़ा। असत्य पर सत्य की विजय का पर्व दशहरा कल मनाया जाएगा। नगर निगम द्वारा भीलवाड़ा शहर में तेजाजी चौक सहित चार जगह लंकाधिपति रावण, भाई कुंभकर्ण व पुत्र मेघनाद के पुतले बनवाए गए हैं। नगर निगम परिसर में सभी पुतले बनकर तैयार हो गए हैं। पुतला निर्माण कर रहे अŽब्दुल समद सोरगर ने बताया कि तेजाजी चौक में तालाब की पाल रावण कुनबे के पुतले आज दोपहर बाद लंबी बैलगाड़ी से पहुंचाए जाएंगे। यहां रावण 51 फीट तथा कुंभकर्ण व मेघनाद 35-35 फीट का होगा। दो-दो शेर-हाथी भी बनाए गए हैं। दशहरा का मुख्य कार्यक्रम यहीं होगा। दहन के दौरान रावण की नाभि में चक्कर घूमेगा। हाथों से तलवार चलाएगा। रावण आंखें टिमटिमाएगा। मुंह व कान से अंगारे बरसाएगा। चौक में रामलीला मैदान के लिए सात गुना छह फीट का लंका द्वार बनेगा। लेबर कॉलोनी, पुर व सांगानेर में रावण, कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतले 15-15 फीट के बनाए हैं। पहली बार टंकी के बालाजी के यहां भी रावण परिवार का दहन किया जाएगा। यहां रावण 35 फीट का होगा। कुंभकर्ण व मेघनाद 15-15 फीट के। सभी जगह शेर-हाथी के पुतले भी रहेंगे। तेजाजी चौक समेत अन्य जगह रावण दहन से पूर्व भव्य आतिशबाजी होगी। नगर निगम सभी पुतलों के निर्माण पर लगभग 4 लाख रुपए खर्च करेगा।

भीलवाड़ा में तीन पीढिय़ों से रावण,कु्भकर्ण और मेघनाथ का पुतला बनाने का काम कर रहे अŽब्दुल समद सोरगर बताते हैं कि इसे करने में हमें दिल से खुशी मिलती है €क्योंकि यह धार्मिक आस्था का काम है। वे कहते हैं कि इस बार महंगाई की मार सबसे अधिक है। पिछली बार की अपेक्षा इस बार बांस की कीमत भी बढ़ गयी है।

Similar News