भारत विकास परिषद का नवाचार: युवाओं को नशा मुक्त करने के लिए लघु फिल्म का निर्माण

Update: 2025-09-12 12:31 GMT

भीलवाड़ा । भारत विकास परिषद की विवेकानंद शाखा ने युवाओं में बढ़ती नशे की लत को रोकने के लिए एक अनूठी पहल की है। अध्यक्ष गिरीश अग्रवाल ने बताया कि शाखा ने एक लघु फिल्म और एक पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन (पीपीटी) का निर्माण किया है, जिसका उद्देश्य युवाओं को नशे के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूक करना है। इस फिल्म का विमोचन 21 सितंबर को एक विशेष कार्यक्रम में किया जाएगा। इसमें जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू और जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव शिरकत करेंगे। यह फिल्म भीलवाड़ा शहर के विभिन्न सरकारी और निजी स्कूलों में दिखाई जाएगी, जिससे अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं नशे से दूर रहने की प्रेरणा ले सकें।

इस अभियान का लक्ष्य न केवल नशे के नुकसान बताना है, बल्कि युवाओं को एक स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना भी है। लघु फिल्म के निर्माण में कई प्रमुख दानदाताओं ने आर्थिक सहयोग दिया है, जिनमें रामेश्वर लाल काबरा, गोविंद सोडाणी, प्रदीप हिम्मतरामका, गिरीश अग्रवाल, आदित्य मानसिंहका, पारसमल बोहरा, कैलाश अजमेरा, और के.जी. सोनी शामिल हैं। लॉन्चिंग समारोह में प्रशासनिक अधिकारी, प्रांत के प्रमुख पदाधिकारी, अन्य शाखाओं के सदस्य और विवेकानंद शाखा के सदस्यगण उपस्थित रहेंगे। यह कार्यक्रम नशा मुक्त समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

Similar News