कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त
भीलवाडा। महानवमी, विजयादशमी, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाईदूज के त्यौहारों/अवसरों पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिला मजिस्ट्रेट श्री जसमीत सिंह संधू ने कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किये है।
जिला मजिस्ट्रेट ने सुभाष नगर एवं सदर थाना क्षेत्र के लिए उपखण्ड मजिस्ट्रेट अक्षत कुमार सिंह व नायब तहसीलदार परमजीत सिंह भाटी को, कोतवाली एवं भीमगंज थाना क्षेत्र के लिए तहसीलदार दिनेश कुमार साहु व नायब तहसीलदार रौनक शर्मा को, प्रतापनगर एवं पुर थाना क्षेत्र के लिए विशेषाधिकारी नगर विकास न्यास चिमन लाल मीणा को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। इसी तरह तहसीलदार नगर विकास न्यास नीरज रावत, तहसीलदार निर्वाचन श्रीमती नीलम मीणा तथा नायब तहसीलदार दिनेश कुमार यादव, को आरक्षित कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।
नियुक्त कार्यपालक मजिस्ट्रेट समकक्ष वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए त्यौहार/अवसर पर कानून व्यवस्था की स्थिति पर पूर्ण निगरानी रखेंगे एवं सतर्कता बरतेगें। संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक व्यवस्थाएं एवं संसाधनों का नियोजन सुनिश्चित करेंगे। किसी भी महत्वपूर्ण घटना की सूचना उच्च अधिकारियों को देते हुए आवश्यक कार्यवाही संपादित करेंगें।
इन स्थानों के अलावा जिले के अन्य स्थानों के लिए संबंधित उपखण्ड मजिस्ट्रेट एवं संबंधित तहसीलदार कानून व्यवस्था की स्थिति पर पूर्ण निगरानी रखेगें एवं सतर्कता बरतेगें तथा शांति व्यवस्था बनाये रखने की सुनिश्चितता करेगे। किसी भी महत्वपूर्ण घटना की सूचना उच्च अधिकारियों को देते हुए आवश्यक कार्यवाही संपादित करेगें।
इसी तरह कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए अति० जिला मजिस्ट्रेट (शहर) श्रीमती प्रतिभा देवठिया को भीलवाड़ा शहर के लिए तथा अति० जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) श्री रणजीत सिंह, को भीलवाड़ा शहर को छोड़कर सम्पूर्ण जिले के लिए प्रभारी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया।
