कालीबाई भील मेधावी स्कूटी योजना एवं देवनारायण स्कूटी योजना
भीलवाडा। कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना एवं देवनारायण स्कूटी योजना वर्ष 2025-26 की विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। जिसका अवलोकन पोर्टल पर किया जा सकता है।
महाविद्यालय सेठ मुरलीधर मानसिंहका राजकीय कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सावन कुमार जांगिड़ ने बताया कि स्कूटी योजना में ऑनलाइन आवेदन हेतु पोर्टल 31 अक्टूबर तक खोला गया है। छात्रायें योजना से संबंधित दस्तावेजों का भली भांति अध्ययन कर ही आवेदन करें।
स्कूटी योजना जिला नोडल सुनीता भार्गव ने बताया कि छात्राएं आवेदन में किसी भी प्रकार की समस्या आने पर अपने स्वयं के महाविद्यालय प्रभारी अथवा जिला नोडल महाविद्यालय से संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकती है। आवेदन हेतु विद्यार्थी के पास जन आधार कार्ड होना आवश्यक है एवं उसमें भरी हुई सूचनाओं यथा जाति, मूल निवास, बैंक डिटेल, आदि अपडेट होनी चाहिए।