दानदाताओं ने गौ ग्रास रथ के संचालन हेतु बैटरी की भेंट

Update: 2025-09-30 11:47 GMT

भीलवाड़ा । गौ सेवा कार्यों हेतु संचालित गौ ग्रास रथ के नियमित संचालन के लिए आज दानदाताओं के सहयोग से श्री पार्श्वनाथ वेलफेयर सोसाइटी में नई बैटरी भेंट की गई।

श्री गौ सेवा मित्रमंडल एवं पर्यावरण संरक्षण चेरिटेबल ट्रस्ट के अमन शर्मा, बिलेश्वर डाड व शुभांशु जैन ने गौ सेवा के लिए किए जारहे सेवा कार्यों की सभी उपस्थित महानुभावों को जानकारी देते हुए धन्यवाद ज्ञापित कर भविष्य में भी गौ-सेवा कार्य में सहयोग बनाए रखने की अपील की।

गौ-ग्रास रथ हेतु नई बैटरी खरीदने मे पार्श्वनाथ फन & योगा क्लब, मॉर्निंग फन क्लब, प्रदीप साँखला, धर्मवीर चौधरी, नितिन बोहरा, निर्मल झँवर, संपत कोठारी, संजय अग्रवाल, दामोदर सोनी, निर्मल सुतरिया, विमल जैन, संजीव चिरानिया, शिव प्रकाश काकानी, नरेंद्र चौधरी, राकेश सोमानी, नवीन साँखला का सहयोग रहा ।

कार्यक्रम में विशेष रूप से निर्मल झँवर, संपत जी कोठारी, मॉर्निंग फन क्लब के प्रतिनिधि हरीश जी तापड़िया, पार्श्वनाथ फन & योगा क्लब के प्रतिनिधि सुनील बाबेल, धर्मवीर चौधरी, नितिन बोहरा एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे ।

श्री गौ सेवा मित्र मंडल के अमन शर्मा ने सभी सहयोगियों एवं उपस्थित दानदाताओं का आभार व्यक्त किया

Similar News