मेधावी छात्राओं को अयोध्या दर्शन के लिए हवाई यात्रा का तोहफा

Update: 2025-10-06 12:09 GMT

बड़लियास (रोशन वैष्णव)। मांडलगढ़ विधायक द्वारा मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र की उन छात्राओं के लिए हवाई यात्रा से अयोध्या दर्शन की योजना बनाई गई है, जिन्होंने 12वीं कक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। यह घोषणा पूर्व में की गई थी, जिसे अब शीघ्र ही अमलीजामा पहनाया जा रहा है।

नंदराय मंडल अध्यक्ष प्रकाश सांगावत ने बताया कि शिक्षा विभाग से ऐसी छात्राओं का डाटा एकत्रित कर लिया गया है और सूची बनाकर सभी मंडल अध्यक्षों को प्रदान कर दी गई है। छात्राओं को विधायक की ओर से शुभकामना संदेश भी भेजा गया है। इसके साथ ही, उनके माता-पिता से सहमति पत्र और आवश्यक दस्तावेज लिए जा रहे हैं।

विधायक ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना, छात्राओं में प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा करना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने आशा जताई कि क्षेत्र की प्रतिभाएं आगे आकर मांडलगढ़, अपने परिवार और समाज का नाम रोशन करेंगी। यात्रा की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं।

Similar News