वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान के साथ भीलवाड़ा में कांग्रेस के ’संगठन सृजन अभियान’ का आगाज़

Update: 2025-10-06 13:12 GMT

भीलवाड़ा । जिला कांग्रेस कमेटी भीलवाड़ा द्वारा सोमवार को जिलाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी के नेतृत्व में ’’संगठन सृजन अभियान’’ के तहत गंगापुर ब्लॉक कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं एआईसीसी सदस्य (पूर्व मंत्री, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जम्मू-कश्मीर)  विकार रसूल वानी द्वारा “वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान के साथ किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय रामपाल  उपाध्याय की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करके की गई। इस अवसर पर पीसीसी प्रभारी एवं पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर,  अनुपम शर्मा, और  बाबूलाल भील विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेसजन, संगठन पदाधिकारी, एवं कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद थे।

मुख्य अतिथि विकार रसूलवानी ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन सृजन अभियान कांग्रेस संगठन के विस्तार का माध्यम है, जिसके तहत बिना किसी भेदभाव के समर्पित कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने और जनता के मुद्दों पर संघर्ष करने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि यही सच्ची राजनीति है।

इस अवसर पर उपस्थित जनों ने दिवंगत पूर्व विधायक  कैलाश  त्रिवेदी को भी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में पूर्व विधायक गायत्री देवी त्रिवेदी, कांग्रेस प्रत्याशी  राजेंद्र त्रिवेदी और मोनू त्रिवेदी सहित कई जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

संगठन को सशक्त और सक्रिय बनाने की नीति पर बल दिया गया। अभाव अभियोग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सुरेश चंद्र पारिक, राधेश्याम शर्मा, विजय उपाध्याय, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रेखा हिरण, ब्लॉक अध्यक्ष श्याम पुरोहित सहित अनेक वरिष्ठजनों ने कार्यक्रम की सफलता में योगदान दिया।

सभी उपस्थितजनों ने कांग्रेस संगठन को मज़बूत करने, जनता के मुद्दों पर संघर्ष करने और पार्टी की विचारधारा को सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

Similar News