भीलवाड़ा बीएचएन। जिले के पारोली थाना इलाके में बीती रात लोडिंग टेंपो और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
सहायक उप निरीक्षक मुंशी खां ने बताया कि कीरों की झोंपडिय़ा, बीगोद निवासी गोपाल 40 पुत्र किशोर कीर बीती रात बाइक से घेवरिया से कांटी की ओर जा रहा था। दोनों गांवों के बीच मोड पर लोडिंग टेंपो ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में गोपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे कोटड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।