भीलवाड़ा। मंगरोप पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के मामले में एक साल से फरार चल रहे और पांच हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले में चल रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। प्रकरण संख्या 53 2025 धारा 8 18 एनडीपीएस एक्ट में वांछित आरोपी दुर्गेश उर्फ दुर्गाशंकर पुत्र रामलाल निवासी हमेरगंज को गिरफ्तार कर अनुसंधान करने के बाद अदालत में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार दुर्गेश लंबे समय से फरार चल रहा था और उस पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था।
पुलिस ने बताया कि यह मामला 28 मार्च 2025 को अवैध रूप से अफीम का परिवहन करते पकड़े गए एक आरोपी की गिरफ्तारी के बाद दर्ज किया गया था। उसी दौरान दुर्गेश फरार हो गया था। लगातार तलाश के बाद आखिरकार उसे दबोच लिया गया।