भीलवाड़ा .जिला कांग्रेस कमेटी भीलवाड़ा शहर अनुसूचित जाति विभाग द्वारा ’’मनरेगा बचाओ संग्राम’’ जन जागरण अभियान की प्रथम बैठक का सफल आयोजन किया गया। बैठक में केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ और मनरेगा को मजबूती प्रदान करने के लिए आगामी रणनीति पर चर्चा की गई।
एससी प्रकोष्ठ भीलवाड़ा शहर के जिलाध्यक्ष शिवप्रकाश घावरी ने बताया कि मुख्य अतिथियों का संबोधन बैठक में मुख्य रूप से पीसीसी सचिव व एससी विभाग की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी रेनू मेघवंशी तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी एससी विभाग के प्रदेश सचिव एवं कार्यालय प्रभारी अशोक कुमार रच्छोया ने शिरकत की।
नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मनरेगा ग्रामीण और वंचित तबके की आर्थिक रीढ़ है। इस योजना को बचाने और आमजन को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए जिला स्तर पर बड़े पैमाने पर जन जागरण अभियान चलाया जाएगा।
इस दौरान संगठन की मजबूती और अभियान की सफलता पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सुभाष बैरवा, रामलाल गोयर, योगेश बेरवा, सत्यनारायण मारू, शिवराज बेरवा, राजेश पंडित, गोपी बरेसा, रवि बेरवा, शांति लाल कोली, मोनिका अटवाल, दीपमाला चावरिया, विजय बेरवा, पीरू घावरी, दिव्या आदिवाल, राहुल चंदेला, अजय घावरी सहित कई सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।