पीएम मोदी की ऐतिहासिक सभा में भीलवाड़ा का शक्ति प्रदर्शन: हजारों कार्यकर्ताओं और लाभार्थियों ने दर्ज कराई रिकॉर्ड उपस्थिति

Update: 2026-02-28 12:18 GMT

 भीलवाड़ा, । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अजमेर के कायड़ विश्राम स्थली में आयोजित ऐतिहासिक आमसभा में भीलवाड़ा जिले से जनसैलाब उमड़ पड़ा। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के नेतृत्व में जिले भर से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थी इस विशाल रैली का हिस्सा बने।

जनप्रतिनिधियों ने संभाली कमान

सांसद दामोदर अग्रवाल, विधायक उदयलाल भडाना, लादूलाल पीतलिया, लालाराम बैरवा, जब्बरसिंह सांखला, गोपीचंद मीणा, गोपाल खंडेलवाल, अशोक कोठारी सहित पूर्व सांसद सुभाष बहेडिया, पूर्व मंत्री कालूलाल गुर्जर और पूर्व विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी  ने इस रैली में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।

बूथ स्तर तक पहुँचा 'मोदी मंत्र'

जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया कि जिले के सभी सातों विधानसभा क्षेत्रों और 39 मंडलों से कार्यकर्ता बसों और निजी वाहनों के माध्यम से अजमेर पहुँचे। जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद कहा कि पीएम मोदी का मार्गदर्शन हमारे लिए पाथेय है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भीलवाड़ा से उमड़ी यह भीड़ इस बात का प्रमाण है कि जनता 'मोदी की गारंटी' पर अटूट विश्वास करती है। पीएम के संबोधन से बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को जो नई ऊर्जा और मंत्र मिला है, वह जिले में विकास की मशाल को और तेज करेगा।

विकसित भारत के संकल्प से भरा जोश

प्रधानमंत्री के ओजस्वी भाषण और विकसित भारत के संकल्प ने कार्यकर्ताओं में अभूतपूर्व ऊर्जा भर दी है। सभा से लौटते समय कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। जिले के मंडल पदाधिकारी, मोर्चा व प्रकोष्ठों के अध्यक्ष और सक्रिय कार्यकर्ताओं की इस विशाल भागीदारी ने भीलवाड़ा भाजपा की मजबूती का अहसास कराया है।

Similar News