श्री मनोकामना पूर्ण हनुमान जी के हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य कलश शोभायात्रा
सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर क्षेत्र में पक्षी ग्राम चावड़िया में श्री मनोकामना पूर्ण हनुमान जी धाम पर हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष पर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी, इस दौरान 28 मार्च को प्रातः 9:15 बजे से पंच दिवसीय श्रीरामचरितमानस का पाठ भी किया जाएगा । पुजारी शंकर लाल बैरवा ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव पर चावंडिया गांव में श्री मनोकामना पूर्ण हनुमान जी महाराज के यहां पर रामेश्वर पीठाधीश्वर बालयोगी श्री श्री 108 बालकदास जी महाराज के सानिध्य में कार्यक्रम का आयोजन होगा । जिसमें 1 अप्रैल बुधवार को प्रातः 8:15 बजे हवन व रात्रि में भजन संध्या का आयोजन होगा । वही 2 अप्रैल गुरुवार को प्रातः 8:00 बजे चामुंडा माता मंदिर रामघाट के हनुमान जी मंदिर से कलश शोभायात्रा प्रारंभ होगी, वही प्रातः 8:15 बजे रुद्राभिषेक व दिव्य दर्शन होंगे । दोपहर 1:30 बजे महा आरती की जाएगी, इसके बाद दोपहर 2:15 बजे संतों एवं अतिथियों के स्वागत के साथ ही प्रसादी का वितरण किया जाएगा ।।