बागोर गुरुद्वारे पहुँचे अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक: एडीजी सिद्धू और एसपी यादव ने टेका मत्था

Update: 2026-03-28 09:22 GMT

 बागोर बिरदीचंद । अजमेर रेंज के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) रूपेंद्र सिंह सिद्धू ने शनिवार को भीलवाड़ा जिले के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल बागोर साहिब गुरुद्वारे में दर्शन किए। उनके साथ जिला पुलिस अधीक्षक  भी मौजूद रहे। दोनों आला अधिकारियों ने गुरुद्वारे में मत्था टेककर क्षेत्र में शांति और खुशहाली की कामना की।

ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व की ली जानकारी

बागोर थानाधिकारी ने बताया कि दोपहर में गुरुद्वारा कलगीधर साहिब पहुँचे अधिकारियों का गुरुद्वारा प्रबंधन द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारे के सेवादार सुबेग सिंह ने अधिकारियों को गुरु गोविंद सिंह जी के बागोर आगमन के गौरवशाली इतिहास से अवगत कराया। उन्होंने गुरुद्वारे के निर्माण और इससे जुड़ी महत्वपूर्ण धार्मिक जानकारियों को विस्तार से साझा किया।

सुरक्षा व्यवस्था का भी लिया जायजा

धार्मिक दर्शन के पश्चात अधिकारियों ने स्थानीय स्तर पर कानून व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधों के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस विभाग के अन्य अधीनस्थ अधिकारी और गुरुद्वारा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Similar News