सिंदरी के बालाजी को चढ़ा स्वर्ण चोला, हनुमान जन्मोत्सव पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Update: 2026-04-01 18:06 GMT

भीलवाड़ा | भीलवाड़ा के सांगानेर स्थित कीरखेड़ा में श्री सिंदरी के बालाजी मन्दिर में आज हनुमान जन्मोत्सव का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर पवनपुत्र हनुमान का अलौकिक श्रृंगार कर उन्हें स्वर्ण चोला धारण करवाया गया, जिसके दर्शनों के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं।

भजन संध्या और मनमोहक झांकियां

नगर निगम भीलवाड़ा के सौजन्य से आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में रात्रि 8:30 बजे से विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण दिल्ली के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सजीव झांकियां रहीं, जिन्होंने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।

भजन संध्या में कलाकारों ने दी प्रस्तुति

अर्जुन जी राणा: अपने चिरपरिचित अंदाज में भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी।

श्रीमती पूजा रामावत: अपनी सुरीली आवाज से श्रोताओं को भक्ति रस में सराबोर किया।

प्रसाद वितरण एवं व्यवस्थाएं

मन्दिर प्रबंधन द्वारा सभी दर्शनार्थियों के लिए खोपरा पाक का विशेष प्रसाद वितरित किया गया। मन्दिर के पुजारी गोपाल लाल पारीक ने बताया कि जन्मोत्सव को लेकर भक्तों में भारी उत्साह देखा गया और देर रात तक श्रद्धालु भजनों की धुन पर झूमते नजर आए।

Similar News