घरटा (बनेड़ा) की छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम
भीलवाड़ा। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान द्वारा घोषित 12वीं कला वर्ग के परीक्षा परिणामों में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, घड़ता (बनेड़ा) की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय की कई छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
मेधावी छात्राओं का प्रदर्शन:
विद्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंजलि कुमारी जाट पुत्री रघुनाथ और पूजा वैष्णव पुत्री मुकेश ने 91.80% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। वहीं, अर्चना जाट पुत्री पुखराज ने 90.80% और रंजना जाट पुत्री सांवर लाल ने 90.60% अंक हासिल कर अपनी सफलता दर्ज कराई है।
सभी सफल छात्राओं ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने गुरुजनों के मार्गदर्शन और माता-पिता के सहयोग को दिया है। छात्राओं की इस सफलता पर विद्यालय प्रशासन और ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।