आसींद में हनुमान जन्मोत्सव की धूम: विधायक सांखला सहित उमड़ा जनसैलाब, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

Update: 2026-04-01 16:59 GMT


आसींद (मंजूर)। आसींद कस्बे में आज हनुमान जन्मोत्सव का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी की बहनों सहित बड़ी संख्या में हनुमान भक्तों ने भाग लिया।

शोभायात्रा में आसींद-हुरड़ा विधायक जब्बर सिंह सांखला, भाजपा नगर अध्यक्ष अनिल सिंह तंवर और निवर्तमान पालिका उपाध्यक्ष विक्रम सिंह चुंडावत ने शिरकत कर धर्म लाभ लिया। यात्रा के दौरान कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गया 'शिव तांडव' नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा, जिसे देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए।

सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

आयोजन की संवेदनशीलता और भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था की कमान आसींद पुलिस उपाधीक्षक ओम प्रकाश सिंह सोलंकी और थानाधिकारी श्रद्धा पांचोली ने संभाली। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आसींद थाने के साथ-साथ जिला मुख्यालय से आया अतिरिक्त पुलिस जाप्ता भी तैनात रहा।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455.

Similar News