गुड फ्राइडे के अवसर पर शांति और सद्भावना की प्रार्थना

Update: 2026-04-03 08:49 GMT

 भीलवाड़ा हलचल ।आज देश भर में गुड फ्राइडे का पर्व श्रद्धा और शांति के साथ मनाया जा रहा है। इस विशेष अवसर पर क्रिश्चियन सेवा समिति के अध्यक्ष, गुडविन मसीह ने भीलवाड़ा के समस्त चर्चों में होने वाले कार्यक्रमों और इस दिन के महत्व के बारे में जानकारी साझा की।

40 दिनों के उपवास का समापन-क्रिश्चियन समाज के पिछले 40 दिनों से चल रहे विशेष उपवास आज गुड फ्राइडे के दिन संपन्न हुए।

विशेष प्रार्थना सभाएं- भीलवाड़ा के सभी चर्चों में दोपहर के समय 3 घंटे की विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की जा रही है। जिसमें धर्मगुरुओं द्वारा ईसा मसीह के उन 7 वचनों पर आधारित बाइबल का संदेश दिया जा रहा है, जो उन्होंने क्रूस पर कहे थे।

क्षमा का संदेश- मसीह ने बताया कि प्रभु यीशु ने उन्हें यातनाएं देने वालों के लिए भी ईश्वर से क्षमा मांगी थी। उन्होंने कहा, "हे पिता, इन्हें माफ करना क्योंकि ये नहीं जानते कि ये क्या कर रहे हैं।"

विश्व शांति के लिए प्रार्थना: इस वर्ष की प्रार्थना का मुख्य केंद्र विश्व में जारी युद्ध और अशांति है। मसीह ने कहा कि विशेष रूप से युद्ध को रोकने और पूरे देश व दुनिया में शांति बहाली के लिए प्रार्थना की जा रही है।

एक संदेश शहरवासियों के नाम:

गुडविन मसीह ने भीलवाड़ा के निवासियों से कहा कि आज का दिन हम सबके लिए शुभ हो और समाज में शांति व भाईचारा बना रहे।

Similar News