नोहरा गांव में देवनारायण मंदिर पर आयोजित विष्णु महायज्ञ की पूर्णाहुति कल

Update: 2026-04-03 06:48 GMT

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ) । सवाईपुर कस्बे के निकटवर्ती नोहरा ( जित्यास ) गांव में काली छाट के देवनारायण मंदिर प्रांगण में चल रहे 21 कुंडात्मक विशाल श्री विष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा के आठ वें दिन शुक्रवार को स्थापित देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की । वही कल शनिवार को महायज्ञ की पूर्णाहुति होगी । ग्रामीणों ने बताया कि काली छाट के देवनारायण मंदिर पर 2 दिसंबर 2025 से अखंड रामायण पाठ की पूर्णाहुति के उपलक्ष्य पर श्री विष्णु महायज्ञ व श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन को लेकर नौ दिवसीय 21 कुंडात्मक श्री विष्णु महायज्ञ की शुरुआत शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ हुई । यज्ञाआचार्य पंडित धर्म नारायण वैदाचार्य व सह यज्ञाचार्य हरिशंकर दाधिच के मंत्रोच्चार के साथ आठवें दिन शुक्रवार को स्थापित देवी देवताओं व चारभुजा नाथ की पूजा अर्चना की । वही पंडितों के वैदिक मंत्रोचार के साथ 21 हवन कुंड में जोड़ों ने आहुतियां लगाई । कल शनिवार को महायज्ञ की पूर्णाहुति होगी‌ । शनिवार 4 अप्रैल को दोपहर को अभिजीत मुहूर्त में पूर्णाहुति होगी और उत्तर पूजन के बाद भड़ारा होगा‌।।

Tags:    

Similar News