देवउठनी एकादशी पर होगा खटीक समाज का 13वां सामूहिक विवाह सम्मेलन, भव्य आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू

Update: 2026-04-03 08:46 GMT

भीलवाड़ा । श्री शिव मण्डल खटीक समाज सामूहिक विवाह समिति के तत्वावधान में समाज के 13वें सामूहिक विवाह सम्मेलन का शंखनाद हो चुका है। आयोजन को लेकर बैठक चांदकरण खोईवाल की अध्यक्षता एवं समिति अध्यक्ष बंशीलाल पटेल के नेतृत्व में हुई जिसमें सम्मेलन की आधिकारिक घोषणा की गई। यह भव्य आयोजन आगामी देवउठनी एकादशी 2026 को आयोजित किया जाएगा। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भीलवाड़ा शहर अध्यक्ष रमेश चंद्र खोईवाल एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवराम डीडवानिया (जीपी) के साथ ही ओमप्रकाश चावला विशेष रूप से उपस्थित रहे। समिति अध्यक्ष बंशीलाल पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि सम्मेलन को भव्य रूप देने के लिए कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। बैठक के दौरान समाज के प्रबुद्धजनों ने सम्मेलन की रूपरेखा तैयार की और आयोजन को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया।

इस महत्वपूर्ण चर्चा में हजारी सोलंकी, श्याम खींची, अंबालाल पटेल, शांतिलाल चावला, लक्ष्मीनारायण डीडवानिया, बंशीलाल खोईवाल, सत्यनारायण खोईवाल, घनश्याम खोईवाल, चुन्नीलाल खोईवाल, पुष्पेंद्र पटेल, रामप्रसाद पटेल और शंकर लाल खींची सहित समाज के कई प्रमुख कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में समाज के इस सामूहिक पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता निभाने का संकल्प लिया।

Similar News