लसाड़िया स्कूल का 10वीं रिजल्ट शानदार, 100% परिणाम के साथ गुणवत्ता में भी अव्वल

By :  vijay
Update: 2026-03-24 09:56 GMT

लसाड़िया (भीलवाड़ा)। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लसाड़िया, कोटड़ी का सत्र 2025-26 का दशमी बोर्ड परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, साथ ही गुणवत्ता के मामले में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन दर्ज किया गया।

परीक्षा में कुल 28 छात्र-छात्राएं शामिल हुए, जिनमें से 18 प्रथम श्रेणी और 10 द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए।

संस्था प्रधान ममता गोठवाल ने बताया कि संस्कृत विषय में इस वर्ष भी शानदार परिणाम रहा। सभी 28 छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी से पास हुए, जिनमें से 17 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विशेष योग्यता हासिल की। वहीं दो विद्यार्थियों ने 100 में से 98 अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि दर्ज की।

गौरतलब है कि गत वर्ष भी संस्कृत विषय में सभी 33 छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए थे, जिससे विद्यालय की निरंतर शैक्षणिक गुणवत्ता का स्तर स्पष्ट होता है।

संस्था प्रधान ने सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

भीलवाडा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए समाचार प्रेम कुमार गढवाल Email - bhilwarahalchal@gmail.com

व्हाट्सएप - 9829041455 विज्ञापन - विजय गढवाल 6377364129 सम्पर्क - भीलवाडा हलचल कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी भीलवाडा

Similar News

भव्य स्वागत के बीच विश्वबंधु सिंह राठौड़ की हुंकार:: "सरकार की दमनकारी नीतियों से ट्रांसपोर्टर अब आत्महत्या की कगार पर"